नोटबंदी मुबारक
50 दिन का था वादा अब कोई नहीं करता सजा भुगतने का जिक्र
24hnbc.com
बिलासपुर, 13 नवंबर 2025।
8 नवंबर 2016 रात्रि 8:00 बजे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया। 13 नवंबर 2016 अर्थात पांचवें दिन उन्होंने कहा था मैंने देश से सिर्फ 50 दिन मांगे हैं मुझे 30 दिसंबर तक का वक्त दीजिए.... उसके बाद मेरी कोई गलती निकल जाए और कोई कमी रह जाए मेरे इरादे गलत निकल जाए तो देश जिस चौराहे पर खड़ा करके जो सजा देगा उसे भुगतने के लिए मैं तैयार हूं। भाषण के बाद 50 दिन नहीं हिसाब लगा ले 3285 दिन बीत गए 8 नवंबर से 13 नवंबर 2025 के बीच ही दिल्ली में आतंकी हमला हुआ और श्रद्धे नॉन बायोलॉजिकल प्रधानमंत्री 11 लोगों की मौत के बाद भी किसी चौराहे पर आने की जगह भूटान में दुख व्यक्त कर रहे हैं।
नोटबंदी के समय जो लाभ बनाए गए थे उसमें से एक लाभ आतंकवाद खत्म हो जाएगा भी था। पर सच्चाई कोसों दूर है। पुलवामा से पहलगाम, दिल्ली और भारत के अंदर कहां कहां आतंकी हमले हुए अब नोटबंदी का जिक्र भाजपा का कोई नेता कार्यकर्ता नहीं करता 7 नवंबर 2017 को संसद में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा नोटबंदी एक संगठित लूट और कानूनी डाका है। नोटबंदी के 9 साल बाद यह सच साबित हो रहा है। सरकार अपने अपराध बोध के चलते ही नोटबंदी की सालगिरह पर खामोश हो जाती है और गोदी मीडिया नोटबंदी पर चर्चा न करके सरकार के पसंदीदा मिठाई हिंदू मुस्लिम का खेल खेलती है।


