24hnbc
अनूप पुर में बी जे पी प्रत्याशी १०००० से आगे
LIVE Anuppur by Election 2020 Results। विधानसभा अनूपपुर के उपचुनाव परिणाम में अभी तक भाजपा प्रत्याशी बिसाहूलाल सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। छटवे राउंड तक उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह ने करीब 11 हजार मतों से बढ़त बना ली है। अनूपपुर का यह उप चुनाव कांग्रेस के कद्दावर नेता बिसाहूलाल सिंह के पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाने के कारण हुआ है।इस चुनाव में 12 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत जनता के हवाले कर रखी है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। 3 नवंबर को 73.28 प्रतिशत मतदान हुआ था जिसमें 1 लाख 70 हजार 392 मतदाताओं में से 1 लाख 24 हजार 871 मतदाताओं ने मतदान किया। 87 हजार 324 पुरुष मतदाताओं में से 66 हजार 70 व 83 हजार 64 महिला मतदाताओं में से 58 हजार 801 महिला मतदाताओं द्वारा मताधिकार का प्रयोग किया गया।