No icon

नक्सल गतिविधियों पर लगेगा पूरा अंकुश 

कान्हाचंट्टी (चतरा) : बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार और सीआरपीएफ के आइजी महेश्वर दयाल गुरुवार को हेलीकाप्टर से राजपुर थाना पहुंचे। सीआरपीएफ कैंप का निरीक्षण किया। उनके साथ डीआइजी एबी होमकर, सीआरपीएफ190 वीं बटालियन के कमाडेंट पीके बासन, 22 बटालियन के राकेश कुमार सिंह, द्वितीय कमाडेंट मुन्ना सिंह, विपिन कुमार, प्रवीण शेखर के अलावा सहायक कमाडेंट परमजीत कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी मनोज पाल थे। आइजी साकेत कुमार ने उग्रवादियों के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया। ताकि उग्रवादियों की गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण करें, हथियार से किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता है।अधिकारियों का हेलीकाप्टर बीके प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में बने हेलीपैड पर लैंड किया। उसके बाद पुलिस अधिकारी राजपुर कैप पहुंचे। कैंप निरीक्षण के पश्चात आइजी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।