24hnbc
14 सितंबर तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पद के लिए कर सकते हैं आवेदन
- By 24hnbc --
- Tuesday, 31 Aug, 2021
24hnbc.com
समाचार - छत्तीसगढ़
समाचार
बिलासपुर । एकीकृत बाल विकास परियोजना कोटा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 3 पदों एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। आवदेन पत्र बंद लिफाफे में अथवा पंजीकृत डाक से 14 सितंबर 2021 तक कार्यालयीन दिवस में सीधे अथवा पंजीकृत डाक एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से परियोजना कार्यालय कोटा में भेज सकते है। इच्छुक आवेदिकाएं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ स्व प्रमाणित प्रमाण पत्रों व दस्तावेजों को संलग्न करते हुए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
शेष अन्य जानकारी परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास कोटा के सूचना पटल से प्राप्त कर सकते है।


