24hnbc
कल से 2 रुपए बढ़े हुए दाम पर मिलेगा अमूल दूध
- By 24hnbc --
- Tuesday, 29 Jun, 2021
24 HNBC
नई दिल्ली. आम आदमी जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल, खाने के तेलों की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, वहीं अब आम जन को दूध कंपनी की ओर से एक और झटका लगा है. अमूल ने दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. दूध की यह बढ़ी हुई कीमतें कल यानी 1 जुलाई 2021 से लागू कर दी जाएगी. जानें क्या होगी कीमतें? मिली जानकारी के मुताबिक, अमूल दूध की नई कीमतें देश की राजधानी दिल्ली, गुजरात और पंजाब समेत कई राज्यों में लागू होंगे. कंपनी अपने सभी ब्रांड्स में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. इसी के साथ अब अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा.


