24hnbc
निर्धारित समय सीमा के बाद भी खुला रहता है पोल्ट्री फॉर्म, फॉर्म पर से ही चिल्लर, थोक, ड्रेस चिकन खड़ा मुर्गा बेचा जा रहा है बेखौफ...
24 HNBC. बिलासपुर
बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिलपहरी का एक पोल्ट्री फॉर्म लॉकडाउन के समय सीमा के बाहर जाकर भी खूब व्यवसाय कर रहा है। गाइड लाइन के अनुसार 12:00 बजे के बाद पोल्ट्री फॉर्म से किसी भी तरह का उत्पाद नहीं बेचा जा सकता किंतु इस पोल्ट्री फॉर्म में जब कभी भी ग्राहक आ जाए उसे उसकी पसंद का माल मिल जाता है खड़ा मुर्गा, कटा मुर्गा दोनों उपलब्ध हैं। लॉकडाउन के पहले आदेश में तो कोई भी फॉर्म को थोड़ी भी छूट नहीं थी बताया जाता है कि तब भी इस पोल्ट्री फॉर्म से चिकन बेचा जा रहा था पहले शहर के भीतर मुर्गियों को उल्टा लटका कर शहर में बेचने आना मुश्किल काम था जहां कहीं भी ट्रैफिक पुलिस की नजर आ जाती थी ऐसे लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही हो जाती थी किंतु अब ऐसा नहीं है रोज चिल्लर विक्रेता मुर्गियों को दोनों और बाइक में लटका कर बेचने निकल पड़ते हैंं। अभी तक किसी विभाग ने इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है समय सीमा बीत जाने के बाद भी जिस तरह से पोल्ट्री फॉर्म संचालक सिलपहरी में धंधा कर रहा है और ग्राहक बेधड़क खरीदने जा रहे हैं उससे पता चलता है कि सबकुछ किसी सेटिंग के अंतर्गत ही हो रहा ।