24hnbc
बेरोजगारी से त्रस्त युवा से कौन कर रहा डांडिया
24hnbc.com
बिलासपुर, 25 सितंबर 2025।
पहले जो काम श्रद्धा का था उसे अब बाजार की ताकतों ने हासिल कर दिया। तमन्ना हो या धूपिया कोई भी आर्टिस्ट फोकट में तो आता नहीं सब जानते हैं। मुखिया तो मुखिया साथ में रहने वाले अल्लू पल्लू भी पैसा लेते हैं और यह करोड़ों में होता है। कहने वाले तो राधे मां के गोद में कूदने का भी दम बताते हैं। शहर में नवरात्रि का जोर है श्रद्धा भाव गायब ग्लैमर हावी है जो कभी स्वयं को पत्रकार बताते थे अब इवेंट प्रबंधक कहलाते हैं। पर डीपी में मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछते दिखने की लगते हैं। जब पत्रकार इवेंट में बदल जाए तो सत्ता से आम जनता की बात करने की हिम्मत कपूर के समान उड़ जाती है।
टिकटों पर पहले मनोरंजन कर था अब जीएसटी है। पर कोई भी इवेंट कंपनी ने किसी आयोजन में कितना कमाया और कितना टैक्स सरकार को दिया इस पर चुप्पी छा जाती है। तमन्ना हो या धूपिया जो ग्लैमर बिछड़ने आती हैं उनके चेहरे पर कोई दैविय भाव नहीं होता और जो देखने जाते हैं वे भी किसी दैविय ताकत से नहीं जाते, श्रद्धा से नहीं जाते टिकट खरीद कर जाते हैं तो जिसने टिकट ली वह ग्राहक और उसे कानून की भाषा में उपभोक्ता अधिकार के तहत कवर किया जा सकता है। वह दिन दूर नहीं जब ग्राहक इवेंट कंपनी पर सर्विस ना मिलने का मुकदमा करेंगे आखिर बेरोजगारी से त्रस्त युवा कितने दिन डांडिया लेकर गरबा करेगा।


