राशिफल 23 अक्टूबर
सिंह राशि वालों का चल पड़ेगा रुका हुआ काम, कुंभ राशि के जातकों की पार्टनर से हो सकती है कहासुनी, जानें अन्य राशियों का हाल
- By 24hnbc --
- Friday, 23 Oct, 2020
ग्रहों की स्थिति-शुक्र सिंह राशि में हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु धनु राशि में हैं। चंद्रमा और शनि मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में हैं। मंगल और बुध वक्री हैं। शनि और चंद्रमा का विक्षोभ बन रहा है। यह जनमानस के लिए ठीक नहीं है। इस समय सूर्य नीच के चल रहे हैं। इस वजह से उर्जा और बल के प्राकृतिक स्रोत का अभाव है। जो हम बुद्धि से काम लेते हैं और किसी भी काम को बौद्धिक साहस के साथ कर जाते हैं उसका अभाव है। शनि और चंद्रमा का विक्षोभ बनने से मानसिक स्थिति में समस्या है। कुल मिलाकर बहुत ही ध्यान देकर चलना है।
राशिफल-
मेष-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सीने में विकार हो सकता है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। व्यावसायिक भी बहुत अच्छी स्थिति नहीं। थोड़ा बचकर पार करें इन दिनों। काली और नीली वस्तु का दान करें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-मान-सम्मान पर ठेस पहुंच सकती है। इसका ध्यान रखें। भाग्य पर भरोसा न करें। जितना कर रहे हैं उतना ही सोचिए। कहीं से कुछ आ जाएगा। ऐसा न सोचें। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम और व्यावसाय मध्यम है। शनिदेव की अराधना करें।
मिथुन-चोट लग सकती है। परिस्थितियां अचानक प्रतिकूल हो सकती हैं। स्वास्थ्य मध्यम,प्रेम ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।