24hnbc
फिर से याद आया मिनी स्टेडियम और भदौरा
- By 24hnbc --
- Friday, 31 Jan, 2025
24hnbc.com
बिलासपुर, 31 जनवरी 2025।
मस्तूरी जनपद क्षेत्र क्रमांक 12 की एक ग्राम पंचायत में मिनी स्टेडियम घोटाले की अब बड़ी चाचा हो रही है। कारण निवित्तमान उपाध्यक्ष इसी छेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। भारतीय जनता पार्टी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह घोटाला तब हुआ जब छेत्र के विधायक की भी जनपद में बड़ी भूमिका थी। कहते हैं सब कुछ उन्हें पता था मस्तूरी आरक्षित क्षेत्र होने के बावजूद यहां सवर्ण ठाकुरों की अलग ही राजनीति चलती है। और यह राजनीति आकर्षित वर्ग के नेताओं की जागरुकता में कमी के कारण होती है। सरकार की ऐसी योजना जिसमें बजट का घपला किया जा सकता है। वो जनपद के प्रतिनिधियों को रास आती है। लोगों का कहना है कि परसदा क्षेत्र की एक योजना को अपने प्रभाव का इस्तमाल करके जनप्रतिनिधि ने पहले उसे लिमतरा में खींचा और 10% में काम करके शेष राशि उदरस्त हो गई। इनकी पहुंच इतनी गहरी है कि भदौरा कांड में कम उत्तरदाई लोग फस गए और असली बच गए। जब तक मतदान नहीं हो जाता ऐसी कहानियां पता चलती ही रहेगी।