No icon

24hnbc

पंचायती राज में शिबली को मिली नई ज़िम्मेदारी

24hnbc.com

बिलासपुर , 10 अप्रैल 2026। 

अखिल भारतीय कोंग्रेस कमेटी के लेटर हेड पर पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील पवार के अधोहस्ताक्षर से आज जारी नियुक्ति पत्र में बिलासपुर शहर के कोंग्रेस नेता और प्रदेश कोंग्रेस के सचिव को पदोन्नत कर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नवीन ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है। 

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन,युवा कोंग्रेस,प्रदेश कोंग्रेस सहित कोंग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन की अच्छी समझ रखने वाले इस युवा नेता को मिली इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेदार से समस्त कोंग्रेसजन एवं युवाओं में हर्ष व्याप्त है, पंचायती राज संगठन में अब शहरी क्षेत्र में भी संगठन का विस्तार किया जाना है इसी तारतम्य में नगर परिक्षेत्र में गठन एवं शहरों में नए नेतृत्व का सृजन करने कि महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी भी नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शिबली मेराज खान को दी गयी है।

आने वाले समय में पंचायती राज का नया स्वरूप कोंग्रेस विचारधारा के निष्ठावान कोंग्रेस जनों को नगर संगठन के माध्यम से नियुक्त कर कार्य कराया जाएगा।