No icon

24hnbc

भाजपा प्रदेश के सह प्रभारी की पोस्ट से कार्यकर्ता हुए और नाराज

 

बिलासपुर । प्रदेश भाजपा के नेताओं ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सहप्रभारी को मैं जवानी से से भले ही खुश कर लिया किंतु प्रदेश के कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है और इस नाराजगी में घी डालने का काम सह प्रभारी ने कर दिया। सह प्रभारी नितिन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाजपा कार्यकाल में बना पार्टी कार्यालय बेहद शानदार है, और प्रदेश के इस बार के दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने बड़ा आत्मीय भाव से आशीर्वाद दिया। कार्यालय अद्भुत है और सौदान सिंह ने पूरा कार्यालय हमें घुमाया। यह पोस्ट होने के बाद से भाजपा के कई कार्यकर्ता इस पोस्ट पर अपने कमेंट कर रहे हैं, अनूप मशन्द ने कहा कि यदि भाजपा के रणनीतिकार इतने ही हुनरमंद होते तो अंबिकापुर संभाग की 14 में से 14 सीट ही क्यों हरनी पड़ती कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश भाजपा का कई नेता पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड की तरह चला रहे थे।और चला रहे हैं, यदि यही हाल रहा तो इस बार भी कार्यकर्ता उपेक्षित रहेगा। और परिणाम सब जान रहे हैं असल में प्रदेश भाजपा में 2018 के चुनाव के बाद से पानी ठहर सा गया है। जो विधायक नाममात्र के जीतकर पहुंचे उनमें भी फूट है जीते हुए विधायक नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के वक्त ही नेतृत्व परिवर्तन पर अड़े थे। उस वक्त जो पर्यवेक्षक आए थे उन्होंने अमित शाह का संबोधन ऑनलाइन करवाया था, उसी के बाद धरमलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष बन पाए। नेता प्रतिपक्ष किसकी पसंद है यह सब जानते हैं। भाजपा की हार के बाद रायपुर के नेता बृजमोहन अग्रवाल के कैंप से उन्हीं के भाई ने भाजपा की जाने कितनी अंतर्विरोध को खुलकर वायरल किया था। गोदी मीडिया भले ही कांग्रेस में विघटन गुटबाजी टांग खींचो पॉलिटिक्स को बढ़-चढ़कर बताता है। किंतु यह बात तय है कि उससे ज्यादा गुटबाजी प्रदेश भाजपा में है जिस पर डी पुरंदेश्वरी यदि समय पर लगाम नहीं लगाएगी तो प्रदेश में भाजपा की जीत केवल केंद्र के भरोसे नहीं हो सकती।