No icon

24hnbc

पहले जन-प्रतिनिधि चूने जाते थे, अब बंधवा मजदूर ...... अरविंद नेताम

24hnbc.com 
बिलासपुर, 30 अप्रैल 2024।
हमर राज पार्टी के सर्वोच्च नेता अरविंद नेताम ने देश में घटते लोकतांत्रिक स्वरूप पर चिंता व्यक्त की, उन्होंने कहा कि उदारीकरण प्रारंभिक दौर में जब निजीकरण प्रारंभ हुआ तो हमने विश्वविद्यालय स्तर के प्रोफेसर से संवाद किया। उन्होंने निजीकरण के कारण जल, जंगल, जमीन आरक्षण पर खतरा तभी एससी - एसटी सांसदों ने पेसा कानून की संरचना की उन्होंने आगे कहा कि यह बात बहुत बुरी लगती है। जिस पेसा कानून के निर्माण में कांग्रेस की अहम भूमिका थी उसी कानून को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने तोड़ा-मरोड़ा, इस प्रश्न पर की उस समय के सांसद शिक्षाविदों से इतनी बात करते थे तो क्या आज संवाद हिनता है। सदन में आरक्षित विधायकों की संख्या तो पूर्व से ज्यादा है। पर नेताम ने कहा अब राजनीतिक दल चुनाव में बंधुआ मजदूर खड़ा करते हैं। यही कारण है कि जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जबाबदार न होकर पार्टी के पिछे दुम हिलाते हैं।
बिलासपुर में हमर राज पार्टी ने अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव को अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। और प्रत्याशी ने कहा कि बिलासपुर को उसका समृद्धशाली गौरव पुनः दिलाना है। इसलिए एक ऐसा जनप्रतिनिधि चुने जो सदन में बिलासपुर की आवाज बने।
​​