24hnbc
चुनाव जीतते अपनी असलियत पर आ गए मस्तूरी विधायक
- By 24hnbc --
- Saturday, 06 Apr, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 6 अप्रैल 2024।
मस्तूरी विधानसभा का चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया ने संगठन की दम पर जीता, इस बात में कोई शक नहीं है ब्लॉक अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व के कारण इस क्षेत्र के असंतुष्ट भीतर घाती फूल छाप कांग्रेसी अपने असली रूप में नहीं आ पाए। जिन्होंने कोशिश की उन्हें निलंबन का पत्र प्राप्त हो गया, सब जानते हैं कि बिलासपुर जिले में कांग्रेस को मुकी खानी पड़ी चाहे तखतपुर हो, बेलतरा हो, बिल्हा हो या बिलासपुर सब जगह कांग्रेसी प्रत्याशी निपट गए। दिलीप लहरिया चुनाव जीत गए चुनाव जीतने के बाद इन दोनों दिलीप लहरिया संगठन की पूर्ण उपेक्षा पर आमदा है। वे जिस जिस ग्राम पंचायत में जाते हैं अपने किसी भी कार्यक्रम में अपने साथ वे संगठन के पदाधिकारीयों को नहीं रखते टिम लहरिया में फुलछाप कांग्रेसियों की उपस्थित ज्यादा होती है। यदि यही क्रम चला तो लोकसभा के चुनाव में मस्तूरी के परिणाम उल्टे हो सकते हैं।


