No icon

अपने ही हाई कमान से मांग रहा न्याय

जेल में डालदो पर नहीं खत्म करूंगा अन्नशन........ जगदीश

24hnbc.com
बिलासपुर, 29 मार्च 2024।
 कांग्रेस नेता जगदीश कौशिक का अन्नशन तीसरे दिन में पहुंच रहा है वे 48 घंटे से अन्न जल का त्याग कर कांग्रेस भवन के आंगन में अपने लिए न्याय मांग रहे हैं। आज सुबह उन्हें सबसे पहले अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों का समर्थन भी हासिल हो गया। यह पूरा परिवार अब कांग्रेस की दहलीज पर बैठा है। 28 मार्च को महंगी गाड़ियों की काफिले के साथ बिलासपुर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव का नगर आगमन हुआ। उनसे मिलने बड़ी संख्या में नेता पहुंचे, उम्मीद थी कि जगदीश कौशिक के अन्नशन पर होने की खबर देवेंद्र यादव को भी होगी और वे स्वयं अपने एक साथी के अन्नशन पर वार्तालाप करने कांग्रेस भवन में आएंगे पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।
 जगदीश कौशिक के स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने सिविल लाइन थाने से पुलिस भी आज पहुंची, उन्होंने जगदीश से मेडिकल कराने की गुजारिश की जवाब में जगदीश ने कहा मैं आपकी किसी भी वैधानिक कार्यवाही का विरोध नहीं करता आप उठाकर मुझे अस्पताल में भी डाल दें तब भी मेरा अन्नशन यथावत जारी रहेगा।