24hnbc
निर्मला नहीं लड़ेगी लोकसभा चुनाव कारण जो बताया वह नहीं होता हजम
24hnbc.com
बिलासपुर, 28 मार्च 2024।
पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में 10 साल से शासन कर रही भाजपा जिसका नेतृत्व नरेंद्र दामोदरदास मोदी के हाथों में है जो आर्थिक नीतियों को लेकर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी बड़ी उपलब्धियां बताते हैं के मंत्रिमंडल में वित्त मंत्री को यदि यह कहना पड़े की वे लोकसभा चुनाव इसलिए लड़ना नहीं चाहती कि उसके पास चुनाव लड़ने लायक पैसा नहीं है का एक अर्थ यह भी है कि शेष जो भाजपा प्रत्याशी घोषित किए गए हैं उनके पास चुनाव लड़ने का जो पैसा है वह अपने आप संदेह के दायरे में आ जाता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि उनसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आग्रह किया था। पर उन्होंने काफी सोच विचार उपरांत अपना इनकार बता दिया। यहां एक बात ध्यान देने योग्य है कि हाल ही में इलेक्टोरल बांड वित्त विभाग के अंतर्गत ही थे और अब यह गोपनीय तथ्य नहीं है भाजपा को किसने और कब कितना चंदा बीजेपी को दिया वित्त मंत्रालय की मंत्री चुनाव न लड़े पर चुनाव न लड़ने का कारण अपनी वित्तीय स्थिति बताएं यह बात किसी को हजम नहीं होने वाली। भले ही इन ड्रग्स कंपनियों की दवा भी खा ली जाए जिसने हजारों करोड़ों का चंदा भाजपा को दिया।


