24hnbc
भाजपा के नेता चल रहे कांग्रेस की राह
- By 24hnbc --
- Thursday, 21 Mar, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 22 मार्च 2024।
बिलासपुर जिले की राजनीति में दो ही प्रभावकारी राजनीतिक दल है। फिलहाल भाजपा सत्ता सुख में है पर उनके नेताओं के बीच भी गुटबाजी दिखाई दे रही है इस सप्ताह भारतीय जनता पार्टी की दो पत्रकार वार्ता हुई। पहली डिप्टी सीएम की थी जो भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुई दूसरी बिलासपुर शहर विधायक की हुई पर यह पार्टी के लोकसभा चुनाव कार्यालय इमली पारा में हुई। बताया गया कि मुख्यमंत्री के 100 दिन पूरे हो गए और विधानसभा चुनाव में घोषित की गई गारंटी लागू कर दी गई इस पत्रकार वार्ता में जिले के अन्य भाजपा विधायक दिखाई नहीं दिए क्या गारंटी पूरी होने की उन्हें खबर नहीं या खुशी नहीं है।
जिले के कुछ विधायक डिप्टी सीएम वाली पत्रकार वार्ता में तो थे। राजनीति के गलियारों में इस बात की खूब कुसूर कुसूर है कि जिले में एक भाजपा नेता का परफॉर्मेंस मास्टर ब्लास्टर टाइप का है सबसे बड़ी ब्लॉक वाले नेता भी स्टेट ड्राइव के साथ विकेट के पीछे भी खूब साथ मार रहे हैं। सब कहते हैं एक को बत्ती नहीं मिली तो खूब बत्ती दे रहे हैं इस सबके बीच पुराने खटराल नेता चुप हैं। और टेस्ट मैच की तर्ज पर बैटिंग कर रहे हैं। उन्हें पता है की राजनीति के पिच पर एक बार आउट हुए गलत शाट खेल कर तो वापसी बेहद कठिन है। वैसे भी जिले की राजनीति इन दोनों दोनों राजनीतिक दलों के नेताओं के लिए अनुकूल नहीं दिखाई देती, जो समस्याएं कांग्रेस के समय थी वे बदस्तूर जारी है। ना आरोप लगाने वाले प्रभावशाली हैं ना सत्ता में बैठे नेता आश्चर्य तो यह है कि चुनाव का सट्टा महादेव ऐप पर लग रहा है।


