No icon

24hnbc

सुनवाई पूरी होने और निर्णय के बीच छपे करोड़ों के बॉन्ड जवाब दे वित्त मंत्री --------- कांग्रेस

24hnbc.com
बिलासपुर, 21 मार्च 2024।
देर से ही सही बिलासपुर जिला ग्रामीण और शहर अध्यक्ष ने हाई कमान का आदेश माना और इलेक्टोरल बॉन्ड के संदर्भ में पत्रकार वार्ता की साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कका अभी जिंदा है को रखते हुए उनके खिलाफ ईओडब्ल्यू में हुई एफआईआर की क्रोनोलॉजी को बताया। ग्रामीण और शहर अध्यक्षों ने बताया कि नवंबर 2023 में चुनावी चंदे के बॉन्ड पर सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद उच्चतम न्यायालय के पांच सदस्यों की पीठ ने अपना निर्णय सुरक्षित रखा और फरवरी 2024 में निर्णय दिया इस बीच में भी सरकार के निर्देश पर बैंक ने 8350 करोड़ मूल्य के एक करोड़ वाले बॉन्ड छापे । यह बात इशारा करती है कि भाजपा को पूरा भरोसा था की चंदे का भयादोहन छुपा रहने वाला है। अन्य कंपनियों से चंदा खोरी को अलग रखते हुए फार्मा कंपनी क्षेत्र की 31 कंपनियों से जबरदस्त चंदा लिया गया। इनमें से कोई घटिया कफ सिरप बना रहा था अनावश्यक रूप से रेडमिशिबीर का उत्पादन कर रहा था और सरकार इनके खिलाफ कार्यवाही के स्थान पर बॉन्ड ले रही थी। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अब तक का यह सबसे बड़ा घोटाला हैं।
महादेव ऐप प के संदर्भ में उन्होंने कहा कि असीम दास से जब करोड़ों रुपए की वसूली हुई तो सबसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेसवार्ता करके भूपेश बघेल पर आरोप लगाये तब ईडी ने केवल माहौल तैयार किया। विधानसभा चुनाव निकल जाने के बाद कितने दिन बीते पर आज तक महादेव गेमिंग ऐप पर रोक नहीं लगी ईडी के गवाहों ने जिन पुलिस अधिकारियों का नाम लिया उन्हें एफआईआर में स्थान नहीं मिला। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और उसके पूर्व ही भूपेश बघेल की बतौर प्रत्याशी घोषणा के बाद एफआईआर स्पष्ट संकेत देता है कि सरकार की नियत में खोट है। इसी तर्ज पर हेमंत सोरेन, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह के उदाहरण हैं। हम इन सब से डरने वाले नहीं।