No icon

24hnbc

बेलतरा के बाद अब आई कांग्रेस की एक और खरीदी बिक्री

24hnbc.com
बिलासपुर, 2 फरवरी 2024।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सत्ता तो चली गई पर बुरा वक्त खत्म ही नहीं हो रहा है। हाल ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर आए थे एक पत्रकार के टिकट खरीदी बिक्री बेलतरा 4 करोड़ मामले में प्रश्न पर उन्होंने पुरजोर तरीके से खंडन किया था। कहां कांग्रेस में ऐसा नहीं होता..... अब इसी जिले के एक और विधानसभा में टिकट खरीदी बिक्री को लेकर चर्चा की सुगबुगाहट है। ब्लॉक स्तर पर टिकट के इच्छुक दावेदारों को आवेदन जमा करना था ब्लॉक पदाधिकारी को नाम रिकमेंड करके आगे बढ़ना था फिर ब्लॉक स्तर से आई हुई सूची में नाम शामिल कर देने की एक स्थिति जिला स्तर पर भी थी। सरकार कांग्रेस की थी फिर से दोबारा जीतने की भरपूर संभावना थी। भूपेश का भरोसा था इसलिए हर विधानसभा में प्रत्याशियों की दावेदारी लंबी थी। कुछ ब्लॉक में तो नाम जोड़ने के लिए 5 - 5 लाख तक मांगा जा रहा था। जिला स्तर पर यह रेट अलग था ऐसे में एक अति गंभीर दावेदार ने अपने पदाधिकारी पर भरोसा करते हुए लंबा गांव लगाया बताया जाता है की चर्चा है कि यह रकम 50 के ऊपर हैं। और पैसा प्रदेश तक तो गया ही जब कमेटी से 1-1 कर सूची जारी होने लगी तब बताया जाता है कि यह पूरी टीम दिल्ली तक डेरा डाले बैठी थी। पर अंत में बतौर अधिकृत प्रत्याशी नाम नहीं आया निश्चित ही जिसका पैसा लगा उसे टिकट न मिलने पर भी कांग्रेस की सरकार दोबारा आने का अत्यधिक भरोसा रहा सो मामला शांत रहा।
3 दिसंबर के बाद सरकार बदल गई कांग्रेस हार गई लिहाजा अब तो कोई अन्य मरहम भी नहीं मिलेगी। ऐसे में पैसा वापस कैसे होगा..... यही सुगबुगाहट हैं। लेनदेन यदि शांति पूर्वक निपट गया तो यह चर्चा केवल चर्चा ही बनेगी लेनदेन नहीं निपटा तो इस कहानी के किरदारों का खुलासा होगा। बताया जाता है कि हाल ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बिलासपुर दौरा हुआ था उसमें भी इस कहानी की चर्चा हुई और अब लोकसभा के दौरान व्यवस्था हो सकेगी का आश्वासन दिया गया है। कांग्रेस का कोई भी नेता इस कहानी पर कुछ नहीं कहता बेलतरा कांड के बाद मोबाइल पर तो ऐसी कहानी पर कोई भी कुछ नहीं कहना चाहता। आमने-सामने की औपचारिक चर्चा में नेतागण बेहद सतर्कता भारत आते हैं पर जिस नेता का 50 से ज्यादा फसा बताया जाता है वह तो अपने स्तर पर दबाव बनाएगा ही यह भी बताया जाता है कि इस पीड़ित परिवार से एक व्यक्ति पूर्व में निर्वाचित जनप्रतिनिधि रह चुका।