24hnbc
विधायक जी के मंत्री न बनने का असल दर्द तो समर्थकों को हो रहा है
- By 24hnbc --
- Thursday, 01 Feb, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 1 फरवरी 2024।
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में जहां एक और बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप, रामविचार नेताम जैसे पुराने नेताओं को स्थान मिला वैसा न्याय बिलासपुर जिले के अनुभवी नेता धरमलाल कौशिक और अमर अग्रवाल के साथ नहीं हो पाया। इसके बावजूद आज बिल्हा विधायक के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों ने जोर शोर के साथ मीडिया प्रेजेंटेशन दिया है। समर्थकों को लगता है की इसी तरह से अपने नेता की उपस्थिति से जगह बनाई जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी सरकार की इस पारी में विज्ञापन की क्रोनोलॉजी को समझें। चुनाव परिणाम आते ही सत्ता पक्ष के नवनिर्वाचित विधायकों के समर्थकों ने खूब विज्ञापन बाजी की। कुछ समर्थक तो अपने नेता का विभाग भी बताते थे पर पहली बार विधायक बनने वाले मंत्री नहीं बने और लगातार दो चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले बिल्हा विधायक भी मंत्री नहीं बने। इतना ही नहीं अपने राजनीतिक पारी में सर्वाधिक मतों से जीतने वाले अमर अग्रवाल भी मंत्री नहीं बने। तभी तो पड़ोसी जिले में ध्वजारोहण का मौका भी मीडिया मैनेजमेंट डिजिटल प्लेटफार्म पर हेलीकॉप्टर से उतरते हुए गुलाब लेते हुए भी समर्थकों ने खूब वायरल किया। समर्थकों का उत्साह और चिंता है दोनों दिखाई देता है, किस तरह कहां-कहां सुर्खियों में रहा जाए पहले सब कुछ अपने आप हो रहा था अब तो सहजता के स्थान पर प्रबंध करना पड़ता है।
लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा एक खाली पड़े स्थान पर इस मौका मिलेगा इसे लेकर समर्थक अपने-अपने स्तर पर आसान्वित हैं पर आम नागरिकों को क्या जवाब दें.... मतदाता बिलासपुर के भाजपाई मतदाता उदास है और कुछ ऐसी ही उदासी बिल्हा के मतदाताओं के बीच भी है। कुछ लोग तो यहां तक कहते हैं सत्ता पक्ष के विधायक से विपक्षी विधायक की राजनीतिक राजनीतिक पहुंच और उपस्थिति अधिक होती है। यदि बिल्हा में एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा की परंपरा रहती तो बेहतर रहता मन को समझने के लिए एक तर्क रहता पर इस बार ऐसा नहीं है। सत्ता पक्ष का विधायक तो है पर लाल बत्ती नसीब नहीं है सो हाईवे की इतनी बड़ी कोठी उदास नजर आती है। आते जाते लोग भी उसे हवेली की ओर एक बार देखे जरूर है और पूर्व की खड़ी गाड़ियों की कल्पना करते हैं। अब तो वर्तमान में जीने की आदत डालनी ही होगी और नया सत्ता केंद्र बिलासपुर जीरो पॉइंट मुख्यमंत्री का निवास ही जन दर्शन का नया पता है। यहां हाजिरी लगाने की आदत जितनी जल्दी बन जाए अच्छा है।


