24hnbc
भारत जोड़ो न्याय यात्रा, शैलेश पांडे बदली हुई परिस्थितियों में नए तरीके से हुए सक्रिय
24hnbc.com
बिलासपुर, से 25 जनवरी 2024।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस का संगठन राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार हो गई है। 24 तारीख को ही जिलों से यात्रा को निकालना है वहां प्रभारी और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई बिलासपुर के पड़ोसी जिला जांजगीर चांपा के लिए बतौर पर्यवेक्षक बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को जिम्मेदारी दी गई यहां एक बात विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल को भी जांजगीर-चांपा जिले में भी गणतंत्र दिवस की परेड की सलामी लेने का मौका मिला है। इस तरह बिलासपुर के दोनों विधायक वर्तमान और पूर्व को संयोग वश जिला जांजगीर चांपा में जिम्मेदारियां मिली है।
आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का आना भी भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी के सिलसिले में हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे और तखतपुर के पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह के बीच बातचीत होती रही वे भाषण में आसपास की कुर्सी पर ही बैठे थे।
विधानसभा चुनाव के दौरान इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में जमकर भीतरघात हुआ था। तखतपुर प्रत्याशी ने प्रदेश हाई कमान को चुनाव के समय ही क्षेत्र की वास्तविकता से वहां चल रहे भीतरघात और भीतरघातियों की शिकायत की थी। पर बिलासपुर प्रत्याशी ने ऐसा नहीं किया था उन्होंने अपने साथ हो रहे व्यवहार पार्टी के नेताओं के क्रियाकलाप को कभी भी पार्टी संगठन के बाहर कभी नहीं कहा। शैलेश पांडे को संगठन के कार्य पूर्व में भी सौंप गए हैं। कर्नाटक, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश में भी उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियां को बखूबी निभाया है। बिलासपुर विधानसभा में प्राप्त परिणामों के बाद शैलेश पांडे ने कभी भी मीडिया के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं की इंडिया गठबंधन वाले धरना प्रदर्शन में भी मीडिया ने शैलेश पांडे को प्रमुखता से स्थान दिया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन जाने बिलासपुर विधानसभा विधायक को मंत्री पद नहीं मिलने बिलासपुर जिले में नई शक्ति केंद्र के उदय होने आदि के बाद जो राजनीतिक सिलेरियो बनता है उन सब को अंकन करने के बाद अब कांग्रेस के नेता शैलेश पांडे नए सिरे से अपनी राजनीतिक भूमिका चुन रहे हैं।


