24hnbc
नियम और नीति के अनुसार ही चलेगा उद्योग विभाग ------ लखनलाल देवांगन
- By 24hnbc --
- Monday, 01 Jan, 2024
24hnbc.com
बिलासपुर, 2 जनवरी 2024।
श्रम और उद्योग दोनों विभागों को एक साथ अपने पास रखने वाले छत्तीसगढ़ के नए उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का कहना है कि नियम का पालन तो सबको करना पड़ेगा। पिछली राज्य सरकार ने उद्योग से लेकर गोबर तक जो गंदगी फैलाई है कमीशन की आदत डाली उससे अब अधिकारी बाज आ जाए। सिरगिट्टि क्षेत्र के ऐसे औद्योगिक जमीन पर समय अवधि खत्म हो जाने के बावजूद उद्योग नहीं डाले या जिन पर अन्य गतिविधियां की जा रही है। पर नियम अनुसार कार्यवाही होगी। ईंट भट्टों पर श्रमिकों के शोषण पर उन्होंने कहा कि न्यूनतम मजदूरी के साथ कार्य स्थल पर दी जाने वाली सुविधा का कड़ाई से पालन होगा।
विभाग बटने के बाद कोरबा विधायक ने अभी तक अपने मंत्रालय का कार्य भर नहीं संभाला है और आज दोपहर पश्चात वे मंत्रालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
बिलासपुर


