No icon

24hnbc

जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं को नए अध्यक्ष से है परिवर्तन की उम्मीद

24hnbc.com
बिलासपुर, 24 दिसंबर 2023।
छत्तीसगढ़ में भाजपा की कमान संभालने के बाद किरण सिंह देव से संगठन में बहुत सारी उम्मीदें नहीं की जा रही है। नव नियुक्त कम विष्णु देव सायं के समान वे भी यस बास की तर्ज पर चलेंगे। किरण देव 2009 में जगदलपुर नगर निगम का चुनाव जीतकर महापौर बने थे। इस बार विधानसभा प्रत्याशी बनकर विधायक निर्वाचित हुए हैं। वे जगदलपुर के विधायक हैं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कहते हैं कि किरण देव को संगठन का लंबा अनुभव है और उनके नेतृत्व में 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी 11 में से 11 सीट जीतेगी। किरण देव सामान्य वर्ग से आते हैं प्रदेश का मुखिया एसटी वर्ग से है एक डिप्टी सीएम ओबीसी वर्ग से है और दूसरा डिप्टी सीएम सामान्य वर्ग से है। पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष भी सामान्य वर्ग से हैं। ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि छत्तीसगढ़ का प्रभावी एससी वर्ग पार्टी से नाराज हो सकता है। किरण देव आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे महामंत्री रह चुके हैं पैसे से अधिवक्ता किसान हैं 1998 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के बस्तर जिला उपाध्यक्ष बने। 2002 से 2005 बस्तर जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने 2005 से 2009 संगठन में रहे 2009 से 2014 भाजपा कार्य समिति के सदस्य रहे 2015 से 2018 प्रदेश महामंत्री रहे पर सबसे बड़ा सवाल है प्रचंड बहुमत से जीतकर आई पार्टी की मंडल स्तर पर सर्जरी कैसे करेंगे उदाहरण के लिए बिलासपुर में कई पदाधिकारी अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं पर स्थानीय कद्दावर नेताओं के चलते उन्हें बदला नहीं जा रहा है। इस समय बिलासपुर जिला मंत्री विहीन है जबकि बिलासपुर की चार विधानसभा सीट बिलासपुर, बेलतरा, बिल्हा, तखतपुर पार्टी की झोली में गई है। कोई भी विधायक मंत्री नहीं है ऐसे में संगठन स्तर पर बदलाव पूर्व की अपेक्षा सरल है। क्या नए प्रदेश अध्यक्ष जिले के युवा कार्यकर्ताओं की उम्मीद पर खरे उतरेंगे ?