24hnbc
बुझी हुई बीड़ी दोबारा नहीं जलता ------ शैलेश
- By 24hnbc --
- Tuesday, 31 Oct, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 1 नवंबर 2023।
कांग्रेस के बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी शैलेश पांडे का यह विधानसभा के लिए दूसरा चुनाव प्रचार है। 5 साल में 5 साल बाद भी उनके व्यक्तित्व पर नेता की छाप नहीं पड़ी है यही कारण है कि उनका चुनाव प्रचार सहज अपने आप जन सरोकार के साथ प्रवाहमान दिखाई देता है। यह विशेषता काम ही नेताओं में दिखाई देती है आज वे वार्ड 40-41 में कांग्रेस के पूर्व पार्षद तजमुल हक के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे।
इन दोनों वार्डो में हक की अपनी लोकप्रियता है और निश्चित ही वहां के नागरिक हक के साथ निजी पहचान रखते हैं पर शैलेश पांडे का अपने नागरिकों के साथ व्यवहार उन्हें नागरिक के सीधे दिल में स्थान देता है। युवक, युवती, महिला, बुजुर्ग सभी से उनकी आत्मीयता बेहद निजी है। और यही उनकी 5 साल की पूंजी है उनका चुनाव प्रचार किसी प्रोपगेंडा की भांति नहीं है।
चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि बिलासपुर में अरपा में पानी, ओवर ब्रिज, हवाई सेवा में केवल अड़ंगे लगाए जाते थे पर 5 साल में सब कुछ नागरिकों के सामने आ गया। नवरात्रि के लिए दुर्गा विसर्जन के लिए नदी में पानी, भक्तों की आंख में शीतलता दे रहा है। बिलासपुर से सीधे दिल्ली की फ्लाइट सरकार हो गई नहीं तो पूर्व नेतृत्व ने तो बिलासपुर शहर का भ्रमण 999 में करा के हवाई सेवा का लोकार्पण कर दिया था। अपने वक्तव्य को उन्होंने सीधे शब्दों में कहा बुझी हुई बीड़ी दोबारा नहीं जलता.....।
बिलासपुर


