मस्तूरी में भाजपा - कांग्रेस दोनों परेशान
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष को ही नहीं भाया दिलीप लहरिया
- By 24hnbc --
- Friday, 20 Oct, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 अक्टूबर 2023।
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की टिकट दिलीप लहरिया को मिलने के बाद यहां एक ओर दिलीप लहरिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय के साथ मिलकर प्रारंभिक तैयारियों में व्यस्त हो गए हैं। और टिकट के वे दावेदार जो आवेदक थे पर आवेदक ही रहे के साथ चुनाव का संमजस बैठा रहे हैं। वही पार्टी के प्रदेश संगठन में उपाध्यक्ष पद पर सुशोभित डॉक्टर प्रेमचंद जायसी अपने समर्थकों के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का विरोध करने रायपुर तक दौड़ लगा रहे हैं। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य राजेश्वर भार्गव हाथ में झाड़ू लेने का मन बना रहे हैं। मस्तूरी की सीट पर इस चुनाव में घमासान जोरदार होने वाला है।
अनुशासन के लिए पहचान रखने वाली भाजपा भी परेशान है उनकी नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य चांदनी भारद्वाज ने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे ज्वाइन कर ली और उन्हें पार्टी मस्तूरी का टिकट भी दे रही है। बहुत पहले से ही चांदनी भारद्वाज ऑन डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा किसी से छिपी नहीं है।
चांदनी भारद्वाज की मां जांजगीर लोकसभा से भाजपा की सांसद रही, पुत्री ने बिलासपुर जिले में अपनी राजनैतिक जड़े अपनी योग्यता से जमाई है ऐसे में दो चुनाव जीतने के बाद ही वह विधानसभा चुनाव में लड़ने की हिम्मत कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दो जायसी का अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ असंतोष इस मायने में बड़ा है की जब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष स्वयं चुनाव लड़ रहा है तब प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बढ़ जाती है इस बढ़ी हुई जिम्मेदारी को अनदेख कर के डॉ जायसी और उनके समर्थक टिकट के लिए जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं उसका प्रभाव ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी के सामने नकारात्मक ही जाता है।


