24hnbc.com
अकबर बाबर हेमंत विस्वा और अन्य भाजपा का आग लगाओ कार्यक्रम चालू
- By 24hnbc --
- Tuesday, 17 Oct, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 18 अक्टूबर 2023।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए भाजपा जिस तरह के भाषण बाजो को प्रदेश में आमंत्रित कर रही है उससे ही यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा के एजेंट में हिंदू, मुसलमान, सनातन, धर्मांतरण ही मुख्य मुद्दा होंगे। एक लाइन में कहे तो विकास और जनता की भलाई पार्टी के एजेंट में नहीं दिखाई देती आज कवर्धा क्षेत्र में असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वास का चुनावी भाषण सुन ले अकबर और बाबर एक अकबर आया है कई कल आएगा ऐसे वाक्यों से उनका भाषण पटा पड़ा था।
इसी तरह स्टार कैंपेनिंग का और बड़ा नाम देखें उत्तर प्रदेश से योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश से सांसद रवि किशन, दिल्ली का सांसद मनोज तिवारी ये कुछ ऐसे नाम है जिन्हें सामाजिक सद्भाव बिगड़ने के लिए जाना जाता है। इनकी चुनावी सभाएं भी ऐसे स्थान पर तय की जा रही है जहां पर सनातन, ईसाई, अकबर बाबर, पानीपत, धर्मांतरण के मुद्दे गर्माए जा सके।
भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आज तारीख तक यह नहीं समझ सका की छत्तीसगढ़ में अकबर बीरबल चल सकता है। सीसीएल अदानी चल सकता है, बड़ी मात्रा में मजदूरों का पलायन मुद्दा बन सकता है, पर सामाजिक व्यमनस, जातिवाद, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की भाषा इस प्रदेश में किसी को पसंद नहीं। 2018 के चुनाव में मनोज तिवारी बिलासपुर में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिल्हा में इस काम को करके देख चुके हैं और परिणाम 11 दिसंबर को मिल गया था। पहले से ही पीटे हुए प्रत्याशियों की सूची और अब सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ना वाले वक्ता भाजपा की कथनी और करणी का अंतर साफ समझ आ रहा है।


