No icon

अब तो सेल आउट होगी बेलतरा

भारी भरकम ठाकुरों के बीच पीस गया बेलतरा का ठाकुर

24hnbc.com
बिलासपुर, 9 अक्टूबर 2023।
संयोगिता सिंह जूदेव, सौरभ सिंह, धरमजीत सिंह, प्रबल प्रताप सिंह बिलासपुर संभाग में भाजपा का ठाकुर प्रेम देखते ही बनता है लगता है खानदानी ठाकुर साधारण ठाकुर पर भारी पड़ गए। जब कांग्रेस की लहर में अग्रवाल नहीं टिक पाए तब पड़ोसी विधानसभा बेलतरा में रजनीश सिंह ने भाजपा के मन की इज्जत रख ली थी। और जब इसी मान को निभाने की बारी पार्टी की आई तो पार्टी ने वही किया जिसके लिए वह जानी जाती है। अर्थात अपने सच्चे सिपाही से मुंह मोड़ लिया। अब लोगों का कहना है कि बेलतरा से भाजपा किसी ब्राह्मण को टिकट दे देगी। वैसे भी भाजपा ठाकुर, ब्राह्मण, बनिया पार्टी के नाम से ही जानी जाती है।
पर कोटा में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, तखतपुर में धरमजीत सिंह और बिलासपुर के पड़ोस अकलतरा में सौरभ सिंह यह ठाकुर सोहाती भाजपा के ओबीसी झंडे को उठाने नहीं देंगी। कोटा में कांग्रेस के दावेदारों की बाझे खिल गई, कोटा से इतना कमजोर प्रत्याशी पूर्व में कभी खड़ा नहीं हुआ। यदि जेसीसीजे ने कोटा से वहां की विधायक रेणु जोगी को ही चुनाव में उतरा तो मुकाबला कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के बीच होगा। तीन दिन पूर्व से जो सूची वायरल हो रही थी उसमें केवल एक परिवर्तन के साथ वही सही साबित हो गई ऐसा भी कहा जा रहा है कि भाजपा को चुनाव आयोग की बैठक का ही इंतजार था। वहां आचार संहिता और चुनाव की तारीख घोषित हुई और यहां भाजपा की सूची जारी हो गई। 
छत्तीसगढ़ की 90 सीट में से अब केवल पांच सीट ही घोषित होनी बची है।