24hnbc
मस्तूरी में टिकटार्थी के तौर तरीके, पार्टी के संगठन को ही कर दिया नजरअंदाज
- By 24hnbc --
- Thursday, 03 Aug, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 4 अगस्त 2023। मस्तूरी विधानसभा के चुनाव में पिछली बार कांग्रेस तीसरे नंबर पर थी जिसका परिणाम यह है कि यहां पार्टी टिकट के दावेदारों की संख्या दर्जनभर हो गई है। इस विधानसभा की भौगोलिक स्थिति इस तरह है कि बिलासपुर नगर पालिक निगम समाप्त होते ही मस्तूरी क्षेत्र प्रारंभ हो जाता है, और सीपत जैसा औद्योगिक क्षेत्र मस्तूरी विधानसभा के अंतर्गत आता है। कांग्रेस के एक गुट विशेष का आशीर्वाद पाकर एक युवा नेता टिकट के लिए इतना जोर लगा रहा है कि उसने अपने ही पार्टी के संगठन को दरकिनार कर दिया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जब विपक्ष में थे तब वे संगठन को विधायक से बड़ा बताते थे पार्टी के कार्यकर्ता को उम्मीद थी कि उनका यह सोच सरकार बनने के बाद भी रहेगा पर ऐसा होता दिखाई नहीं दिया यही कारण है कि मस्तूरी क्षेत्र के कुछ टिकट दावेदार स्वयं को संगठन से बड़ा मानने लगे हैं। नए नवेले टिकटार्थी की गतिविधि से ना केवल ब्लॉक का संगठन यहां तक कि प्रदेश के कुछ बड़े पदाधिकारी भी नाराज हैं पर चुप हैं क्योंकि यह टिकटार्थी अपने साथ हेलीकॉप्टर और उसमें बैठे हुए छत्तीसगढ़ के मुखिया का भी फोटो अपने पोस्टर पर लगाए हैं। अभी तक मस्तूरी में वॉल पेंटिंग से टिकट का दावा किया जा रहा था और जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आएगा टिकट मांगने के तौर तरीके बदलते जाएंगे अभी तो टाफी बैठकर खबरों में रहने का दौर है।


