No icon

24hnbc

बिलासपुर कांग्रेस में शीघ्र ही होगा बड़ा बदलाव, जिला अध्यक्ष सहित बदलेंगे कुछ ब्लॉक अध्यक्ष

24hnbc.com
बिलासपुर, 23 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदले 1 सप्ताह से अधिक हो गया है और अब 22 जुलाई को रायपुर में हुई बैठक के बाद अब यह तय है कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के 2 जिले बिलासपुर और मुंगेली के जिला कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाएंगे असल में बिलासपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केसरवानी और मुंगेली के वैस दोनों विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं लिहाजा उन्हें अपना संगठन का पद छोड़ना होगा। पिछले विधानसभा चुनाव के समय भी यही फॉर्मूला अपनाया गया था तब बिलासपुर में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला को पद छोड़ना पड़ा था। इस लिहाज से देखा जाए तो बिलासपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष अपने तह कार्यकाल से बहुत अधिक अतिरिक्त समय पद पर बिता चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पद पर रहते हुए नगर पालिक निगम बिलासपुर का चुनाव लड़ा वार्ड पार्षद बन गए, एमआईसी सदस्य भी हैं जबकि शहर अध्यक्ष को जैसे ही सहकारी बैंक का अध्यक्ष पद मिला उन्होंने संगठन के शहर अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। 
यदि विजय केसरवानी अपने पद से इस्तीफा दे देते हैं तो यह भी संभव है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बिलासपुर संगठन के कुछ ब्लॉक अध्यक्षों को भी बदलें जिनकी शिकायतें संगठनात्मक कामकाज के तरीके सुस्त रवैया उनको हटाने का कारण बनेगा। कुछ ऐसे भी ब्लॉक अध्यक्ष हैं जो संगठन से ज्यादा पुराने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की विशेष पसंद थे। ​