24hnbc
राहुल गांधी के बताए रास्ते पर चलना, कहीं नुकसान न पहुंचा दे शहर विधायक को
- By 24hnbc --
- Saturday, 15 Jul, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 16 जुलाई 2023। कोशिश हर नेता की यही होती है कि वह अपने राजनैतिक दल के बड़े नेता के बताए हुए मार्ग पर चले या करने की कोशिश करें। कुछ नेता ऐसे दिखाई भी देते हैं जो अपनी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बताए रास्ते पर चलते हैं कुछ का ऐसा चलना दिखाई भी देता है उन्हीं में से एक है बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे. .... इन दिनों कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नारा है नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान ये नारा और इस पर चलना तभी संभव है, जब नेता सहज सरल और मिलनसार हो ये तीनों गुण बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे के व्यक्तित्व में साफ दिखाई देता है तभी तो वे अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ भी मंच साझा कर लेते हैं। कौन नहीं जानता कि आप आम आदमी पार्टी ने अब तक अपनी जितनी भी राजनीतिक जमीन तैयार की है उसने कांग्रेस के खेतों को ही खाया है। दिल्ली, पंजाब, गोवा, गुजरात में आप पार्टी ने कांग्रेस को बहुत नुकसान पहुंचाया हिमाचल, कर्नाटक में नुकसान पहुंचाने की असफल कोशिश की और अब इन दिनों आप पार्टी और उनके कार्यकर्ता नेता छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में राजनीतिक रूप से जो उठापटक कर रहे हैं उससे भी यही दिखाई देता है कि वे कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगा रहे हैं। इसे साहित्यिक शब्दों में कहें तो कांग्रेस के बगीचे में आप पार्टी अपने कैक्टस लगा रही है।
अभी हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल बिलासपुर आए थे कांग्रेस को खरी-खरी सुना रहे थे बिलासपुर में उनकी नेता जो पहले शहर अध्यक्ष थी वर्तमान में प्रदेश पदाधिकारी है अपने राजनैतिक जनसंपर्क भाषणों में बिलासपुर विधायक का नाम लेकर आलोचना करती है यहां तक की महंगाई बढ़ने के कारण जब शहर विधायक ने सब्जी मंडी का दौरा किया महंगाई बढ़ने का कारण जानना चाहा तब भी आप पार्टी की नेता ने उनके कार्यों की आलोचना करते हुए बयान जारी किया पर इन सबसे हटकर शहर विधायक ने 15 जुलाई को ही पत्रकारों के ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां आप पार्टी कि इस नेता का चेहरा चमकाने की खूब कोशिश की गई। शहर विधायक अपनी राजनीति को हमेशा 3 गुण सहजता सरलता और मिलनसारीता से ओतप्रोत रखते हैं यहां तक की इन्हीं 3 गुण के कारण उनके विरुद्ध कोविड टाइम पर सिविल लाइन थाने क्षेत्र में एक एफ आई आज भी हो गई थी। तब विधायक महोदय उनके सरकारी आवास पर पहुंचे जरूरतमंद नागरिकों को राहत सामग्री का वितरण कर रहे थे।


