No icon

24hnbc

दीपक चुनाव में कांग्रेस को कितनी देंगे रोशनी

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 जुलाई 2023। विधानसभा चुनाव के 4 माह पूर्व कांग्रेस ने अपना छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बदला एसटी के स्थान पर एसटी को ही प्राथमिकता दी। पूर्व अध्यक्ष भतरह से थे तो दीपक बैज आदिवासी गौड़ समुदाय से आते हैं। अब यह खोज का विषय है की सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ में जिस तरह का समीकरण 29 सीटों पर लड़ कर बना रहा है उसे दीपक बैज कैसे निकलेंग। ओबीसी राजनीति के माहिर छत्तीसगढ़ के सीएम एसटी राजनीति के समीकरणों को इतनी बारीकी से नहीं जाने दे जिसके दम पर वे सर्व आदिवासी समाज पार्टी के समीकरणों को बिगाड़ सके। वैसे मध्य प्रदेश के शुक्ला जी ने कांग्रेश की परेशानी को कम जरूर किया है पर उनके शारीरिक वेस्ट याद में इतनी गर्माहट कांग्रेस को बनाकर रखनी पड़ेगी की एसटी वर्ग को यह बताया जा सके की मध्य प्रदेश सीधी जिले का कांड भारतीय जनता पार्टी के सवर्ण आतंक का परिणाम है और इन्हें यदि सत्ता मिल जाएगी तो आदिवासी बहुल छत्तीसगढ़ में भी इसी तरह का परिणाम देखना होगा। 
मोहन मरकाम काफी दिनों से सीएम छत्तीसगढ़ को खटक रहे थे। जब से छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बदला गया तब यह खटक एक से दो में तब्दील हो गई तभी हाईकमान ने एक घटक कम करने का निर्णय ले लिया था क्योंकि उसे संतुलन के साथ चलना है। मोहन मरकाम को हटाए जाने के पूर्व शारीरिक कद में बड़े एक कैबिनेट मंत्री को थोड़ा और ऊंचा किया जब खटक की गहराई थोड़ी ज्यादा हो गई तो मोहन मरकाम को निकालकर हाईकमान ने पीएम के दर्द को थोड़ी सी राहत देते हुए मोहन का पद त्याग करा कर उसके स्थान पर दीपक रख दिया। अभी एक के संकेत और दिया गया जिस तरह मोहन मरकाम प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं और पद से हट रहे हैं उसी तर्ज पर संगठन के अन्य पदाधिकारी यदि विधानसभा चुनाव की टिकट चाहते हैं तो अपना अपना पद त्याग कर दें, ऐसे में क्या बिलासपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष बिलासपुर अपना पद छोड़ने की हिम्मत करेंगे कहा जाता है कि वे विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।