No icon

24hnbc

आरएसएस की तमिलनाडु बैठक सीधा असर करेगी छत्तीसगढ़ पर

24hnbc.com
बिलासपुर, 13 जुलाई 2023। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश की चुनावी राजनीति के समीकरणों को ठीक कर रहे हैं तब आज ही के दिन से तमिलनाडु में आरएसएस की एक बड़ी महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है जिसमें छत्तीसगढ़ से प्रांत संघ चालक प्रायेन्दु सक्सेना हिस्सा ले रहे हैं बताया जाता है कि किसी भी राज्य से भले ही वह राज्य छत्तीसगढ़ के समान छोटा हो या महाराष्ट्र या मध्य प्रदेश के समान बड़ा पर बैठक में एक राज्य से एक ही प्रतिनिधि इस बैठक में प्रतिनिधित्व कर रहा है। ऐसे में यह बैठक अति महत्वपूर्ण हो जाती है। इस माह के पूर्व छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्व हिंदू परिषद की राष्ट्रीय स्तर की बैठक हुई थी उसे भी आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़ता देखा गया आरएसएस की इन दिनों जो बैठेके हो रही है वे राजनीतिक अर्थ में बड़ी दूर तक प्रभाव डालने वाली हैं। छत्तीसगढ़ में प्रेमशंकर सिदार जो एसटी वर्ग से आते हैं प्रांत प्रचारक हैं। जानकारों की माने तो विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रांत प्रचारक बदला भी जा सकता है। तमिलनाडु की बैठक में हिंदी पट्टी के विधानसभा चुनाव पर आर एस एस के आंतरिक सर्वे और भारत की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी की वर्तमान स्थिति पर गहन मंत्रणा होने वाली है। आम जनता के साथ-साथ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के नेता भी यह जानते हैं कि आरएसएस के सहयोग के बगैर 2023 के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाना तो दूर सम्मानजनक विपक्ष भी बनने में अड़चनें हैं।