24hnbc
जून का ताप और भाजपा की भाप
- By 24hnbc --
- Tuesday, 20 Jun, 2023
24hnbc.com
बिलासपुर, 21 जून 2023। जून का माह पूरे छत्तीसगढ़ में प्लस 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर चल रहा है और इसी माह में केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर 1 माह का जनसेवा प्रचार माह मनाया जा रहा है। देश भर की 543 लोकसभा क्षेत्रों में 270 भाजपा नेता प्रधानमंत्री मोदी के यस गान गाते घूम रहे हैं, और यही कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में भी चल रहा है 20 दिन बीत चुके हैं और इसी क्रम में आज बिलासपुर में भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन ने सोशल मीडिया संवाद और पत्रकार वार्ता का धालमेल किया। यह अजब बात है कि भाजपा का संवाद कार्यालय इन दिनों सोशल मीडिया को परंपरागत मीडिया में घोलने का जी तोड प्रयास कर रहा है और आज भी यही किया। सह प्रभारी ने अपने वक्तव्य में पहले 2014 के पूर्व के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की खूब आलोचना की कहा कि उनमें इच्छाशक्ति नहीं थी वह निर्णय नहीं लेते थे और उनके समय पर हमारे देश की छवि धूलमूल थी। उसके बाद उन्होंने डिफरेंट नेतृत्व क्षमता वाले नरेंद्र दामोदर दास मोदी के स्तुति गान शुरू किए पर उन्होंने मोदी सरकार की असफल कश्मीर नीति, मणिपुर नीति, ढेर होती एमएसएमई , देश का बढ़ता कर्ज, उद्योगपतियों की कर्ज माफी, खस्ताहाल बैंकिंग, भारतीय मुद्रा से उठता विश्वास, एफसीआई का डबल स्टैंडर्ड, महिलाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार जैसे प्रश्नों का गोलमोल जवाब दिया और पूरे समय उन्होंने मोदी सरकार के 9 वर्ष के उपलक्ष में की गई जनसेवा पर अपनी बात कायम रखी।
पत्रकार वार्ता में धरमलाल कौशिक, पुन्नूलाल मोहले, रजनीश सिंह, भूपेंद्र सवानी, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, उपस्थित थे जबकि मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी जो प्रदेश प्रवक्ता भी हैं की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही।


