No icon

24hnbc

चुनाव की आहट बिलासपुर पहुंचा निषाद पार्टी

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 12 जून 2023 । छत्तीसगढ़ चुनाव की आचार संहिता लगने के पूर्व उत्तर प्रदेश से राजनीतिक दलों का भाजपा बचाओ एजेंडा लागू हो गया है। पहले एसपी की आमद और अब निषाद पार्टी जिसका पूरा नाम निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल है भी चुनाव में उतरने तैयार हो गया है। स्वयं को आधुनिक युग के वैज्ञानिक नेता मानने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद कल बिलासपुर आ रहे हैं। जनसभा के अतिरिक्त कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण एल आर ए में आयोजित है। वे अपने कार्यकर्ता को राजनीति में हिस्सेदार कैसे बनना है कि ट्रेनिंग देंगे।