No icon

24hnbc

सट्टे का जश्न आम जनता के मुंह पर तमाचा

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 15 मई 2023। भारत सरकार के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा सटोरिए घोषित हो जाने के बाद 24 डिग्री की कड़ी धूप में सक्ति का एक सटोरिया भव्य स्तर पर जन्मदिन मना रहा है। जिस बेवस जनता को सट्टा की लत लगवाई, जिनकी गिरस्ती से करोड़ों लूटा जाने कितने मंगलसूत्र जिसके कारण बिक गए वही सटोरिया धन संपदा के बल पर गुलशन के साथ सक्ति की आबोहवा में पैसे की दम पर महक फैला रहा है। 
एक तरफ भारत में आईपीएल का सट्टा गुलजार है को सक्ति में लोकतंत्र के कथित चौथे स्तंभ के सत्ताधीस शपथ ले रहा है। जन्मदिन मना रहा है शहर भर में लोगों को अपने लाभ के अनुसार वीआईपी, वीवीआइपी में वर्गीकृत कर मेहमान बना रहा है। राज्य की खाकी इनकम टैक्स विभाग के पत्र के बावजूद खामोश बैठती है बल्कि जन्मदिन के अवसर पर तो दरबान बन जाएगी। क्या यही न्याय है जिसकी घोषणा छत्तीसगढ़ के सरकार मॉडल के रूप में अपने हाईकमान को बताती है। क्या ऐसे ही लोग अधिवेशन के समय गुलाब की पंखुड़ियां बिछाकर अपने पाप का प्रायश्चित करते हैं तब धान घोटाला, नान घोटाला, आबकारी घोटाला, लेवी घोटाला सब कुछ एक नजर आते हैं।