24hnbc
कर्नाटक में आप का शर्मनाक प्रदर्शन
- By 24hnbc --
- Sunday, 14 May, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 15 मई 2023। राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में मान्यता पाने के बाद आप पार्टी के लिए कर्नाटक के चुनाव पहला था पर उसे कर्नाटक चुनाव में शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा 224 विधानसभा वाले इस चुनाव में आप पार्टी ने 208 विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी उतारे 72 स्थानों पर उसके प्रत्याशियों को 1000 से कम वोट मिला । आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कल्लप्पा को चिरपेट विधानसभा सीट से केवल 600 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। राज्य में नोटा को 0.69% वोट मिला जबकि आपको इससे भी कम 0.58% वोट मिला। 208 प्रत्याशियों को कूल लिखित में 208 प्रत्याशियों को कुल 2.25 लाख वोट मिले सबसे अधिक वोट गढ़ग जिला की रान सीट के प्रत्याशी डोढडैया 8839 मत प्राप्त हुआ जो वहां हुई वोटिंग का 4.96% है। वर्ष 2018 के चुनाव में आप पार्टी में 28 प्रत्याशी उतारे थे और उन्हें 23468 वोट मिला था जो 0.06% होता था इसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी आप पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली थी।


