24hnbc
ढ़ेबर छत्तीसगढ़ की राजनीति में अनिवार्य बुराई .....?
- By 24hnbc --
- Friday, 12 May, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 13 मई 2023। लगभग 1 साल हो गया छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी के छापो से नेता, अधिकारी, कारोबारी इतने परेशान हैं कि कुछ ने अस्थाई रूप से शहर ही छोड़ दिया है। पहले कोयला लेवी घोटाला और फिर आबकारी घोटाला सोमवार से इतवार ईडी या आईटी ना दिन देता है ना रात ना वार, ना रात देखता है ना दिन, ना धूप देखता है ना छांव बस जब मन दरवाजे पर खड़ा हो जाता है ऐसी विकट स्थिति छत्तीसगढ़ में नौकरशाहों, नेता और व्यापारी की कभी नहीं हुई एक छापा पड़ जाता था तो महीनों दोबारा नहीं आते थे। छापो के साथ गिरफ्तारी भी हुई एजेंसी ने ना आईएएस देखा ना प्रतिनियुक्ति देखी पुरुष और महिला के बीच भेद भी नहीं किया सबको एक समान तौला है। अब तो प्रदेश के मुखिया की बॉडी लैंग्वेज भी बहुत कुछ इशारा कर रही है आखिर उनका बेटा और दामाद भी पूछताछ के शिकार हुए दावा तो आगे का भी किया जा रहा है पर मुखिया को जेल पहुंचाने के पहले केवल कागज नहीं बहुत से राजनैतिक समीकरण भी देखे जाते हैं जो फिलहाल मुखिया का बचाव करते नजर आते हैं। अखबारों, डिजिटल मीडिया, चैनल सब पर शराब और कोयला घोटाला पर समाचार दिखाई देते हैं इस बीच में ढ़ेबर का इतिहास किसी ने नहीं देखा छत्तीसगढ़ की राजनीति में जिस नेता के साथ यह नाम जुड़ा उसका राजनीतिक पराभाव हुआ, बदनामी सो अलग फिर वह शुक्ला, जोगी, सिंह, बघेल सब पर ढ़ेबर भारी पड़ा, पतन का कारण बना। इस नाम की महिमा जानने के बावजूद इससे दूरी ना बना पाना समझ के परे है..... क्या ढ़ेबर छत्तीसगढ़ में राजनीति की अनिवार्य बुराई हो गए हैं।


