24hnbc
200 बूथ को छोड़ 100 पर भेंट मुलाकात, किस की रणनीति
- By 24hnbc --
- Thursday, 11 May, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 23 मई 2023 । बिलासपुर जिले में हारी हुई विधानसभा सीट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री 2 दिन से मेहनत कर रहे हैं। पहले मस्तूरी और आज बेलतरा भेंट मुलाकात, लोकार्पण, वृक्षारोपण, मितानिन, गौठान आदि को छोड़कर सीधी राजनीति की बात करते हैं। मस्तूरी विधानसभा मोटे तौर पर दो क्षेत्र में विभाजित है। एक बड़ा हिस्सा मस्तूरी और दूसरा छोटा हिस्सा सीपत मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सीपत में हुआ। विधानसभा क्षेत्र में कुल बूथों की संख्या 328 है। मस्तूरी में जहां 200 बूथ आते हैं सीपत क्षेत्र में मात्र 128 बूथ हैं। पर सीएम के रणनीतिकारों ने किन कारणों से सीपत क्षेत्र को भेंट मुलाकात के लिए चुना यह तो वे ही जानते होंगे ऐसे में सवाल उठता है कि भारतीय जनता पार्टी की जीती हुई सीट के लिए कांग्रेस के पास कोई प्रभाव कारी रणनीति है भी या नहीं, जानकार बताते हैं कि पिछली बार जब मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा अपने सरकारी आवास में की थी तब भी मस्तूरी से गए हुए कांग्रेसी पदाधिकारियों से उन्होंने मस्तूरी के ब्लॉक संगठन में ओबीसी पदाधिकारियों की स्थिति क्या है..... यहां यह बताना जरूरी है कि मस्तूरी एससी आरक्षित सीट है। ब्लॉक संगठन में सभी जाति समुदाय को संतुलन के साथ स्थान दिया गया है। प्रदेश भर में जब कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव हो रहे थे और बीआरओ डीआरओ की बैठके हो रही थी कब जिला स्तर पर और ब्लॉक स्तर पर भी बैठक हुई जो कुछ प्रतिवेदन गए उन पर आज तारीख तक कोई निर्णय नहीं आया है। जो व्यक्ति पूर्व से जिस पद पर कार्यरत है वह कार्यरत है समय-समय पर कांग्रेसी कैंप से ही प्रदेश अध्यक्ष बदलने की बात आती है और बाद में किन्हीं भी कारणों से निर्णय लेते लेते रुक जाता है यदि प्रदेश अध्यक्ष बदला जाना है तो शीघ्र बदल दिया जाए जिससे नए अध्यक्ष को अपनी टीम बनाने का मौका मिले और ब्लॉक स्तर, जिला स्तर पर यदि कोई फेरबदल होना है तो हो जाए पर इसी को तो कांग्रेस कहते हैं की समय पर कोई निर्णय नहीं लिया जाता और मुखिया के सिपहसालार अपनी सुविधा की राजनीति के अनुसार मुखिया का दौरा कार्यक्रम करा कर अपनी पीठ अपने ही हाथों थपथपाते हैं।


