No icon

24hnbc

किस कारण खीज दिखा रहे ...... नोबल

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 6 मई 2023 । कांग्रेस के आधे विधायक का परफॉर्मेंस खराब है, चुनाव नहीं जीतेंगे..... एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष यह किसकी भाषा बोल रहे हैं। राजनीति के जानकार बताते हैं कि आज तक नोबल वर्मा को जो कुछ मिला वह कांग्रेस ने ही दिया, वे छत्तीसगढ़ में मंत्री भी रहे कांग्रेस सरकार ने जब वीसी शुक्ला का उस समय के मुख्यमंत्री अजीत जोगी से मतभेद हुआ तो पार्टी छोड़ने के आदि वीसी शुक्ला ने शरद पवार के एनसीपी का दामन थामा और एनसीपी ने वीसी शुक्ला को हाथों हाथ इसलिए लिया कि वीसी शुक्ला के बहाने सत्ता की कुंजी मिल जाए पर भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला और एनसीपी के एकमात्र विधायक नोबल वर्मा को कुछ नहीं मिला जबकि उसके पहले वह मंत्री थे। आज छत्तीसगढ़ में ओबीसी की राजनीति हावी है पर ओबीसी की राजनीति में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष का स्थान नगण्य हैं। जानकार तो यह भी बताते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एनसीपी छत्तीसगढ़ के बड़े नेता ने मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के कई चक्कर काटे पर हासिल कुछ नहीं हुआ। जब नंद कुमार साह जैसे वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ में और मध्यप्रदेश में दीपक जोशी जैसे नेता कांग्रेस में प्रवेश कर रहे हैं तो एनसीपी के नेताओं को पूछ कौन रहा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के किस विधायक का परफॉर्मेंस खराब है टिकट मिलेगी या नहीं इस पर टिप्पणी करने से नोबल वर्मा बच भी सकते थे, पर उन्होंने बोल कर गलती कर दी..... अपनी पार्टी की सेहत मजबूत करना किसी भी पार्टी नेता का पहला काम होता है जब अपनी टिकट और क्षेत्र का कोई भरोसा ना हो तब सत्ताधारी पार्टी पर व्यंग करना समझदार नेता को शोभा नहीं देता।