No icon

24hnbc

आम आदमी पार्टी, प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 25 अप्रैल 2023। विधानसभा चुनाव के पूर्व आम आदमी पार्टी ने अपनी छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। आज 25 अप्रैल को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी , संजीव झा छत्तीसगढ़ प्रभारी और संदीप पाठक नेशनल जनरल सेक्रेट्री के हस्ताक्षर से जारी की बिलासपुर की डॉ उज्जवला कराडें जो पूर्व में बिलासपुर नगर अध्यक्ष थी को स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद दिया गया है पर एडवोकेट प्रियंका शुक्ला स्टेट सेक्रेटरी की हैसियत से सूची में ऊपर है। पांच प्रदेश उपाध्यक्ष, एक स्टेट जनरल सेक्रेट्री, 4 स्टेट सेक्रेट्री, चार स्टेट ज्वाइंट सेक्रेट्री इस सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं। बिलासपुर के जसबीर चावला को फिर से प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इससे यह पता चलता है कि प्रदेश स्तर पर जसबीर चावला की विश्वसनीयता बरकरार है। एक स्टेट मीडिया इंचार्ज, एक स्टेट चीफ स्पोकमेन के साथ सोशल मीडिया को मैनेज करने के लिए पृथक से पांच कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से ही आप पार्टी स्वयं को प्रस्तुत करेगी। कार्यकारिणी की सूची में चिकित्सकों के लिए पृथक से विंग बनाया गया है। बुद्धिजीवियों के लिए अलग से विंग है। इसी तरह एसटी, एससी, अल्पसंख्यक, वूमेन, यूथ विंग के स्टेट सेक्रेटरी घोषित किए गए हैं । प्रत्येक लोकसभा में दो दो लोकसभा सेक्रेटरी नियुक्त हुए हैं ऐसा माना जाता है कि आज जारी लिस्ट के बाद आप पार्टी की सक्रियता विधानसभा स्तर पर दिखाई देगी।