No icon

24hnbc

होली का हर रंग और स्थानीय संस्कृति की खुशबू वाला है बजट. ..... निलेश बिसवास

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर 6 मार्च 2023। होली दहन के 1 दिन पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य का रंग बिरंगा बजट पेस हुआ। हर वर्ग को खुश होने वाला रंग लगाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने राज्य की  मेहनतकश नागरिक को का दिल जीत लिया बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता समस्या को टालना मात्र है। असल में देश में इन दिनों लंपट पूंजीवाद का खेल चल रहा है। उससे निपटने के लिए युवाओं ने उधमिता, स्वावलंबन, ट्रेनिंग , उद्योग स्थापना की महत्वकांक्षा, कृषि आधारित उद्योग स्थापना का बड़ा काम आंदोलन के रूप चलाना होगा केवल हाईटेक डेटा खपत से काम नहीं चलेगा। स्थानीय खेल के लिए बचत अच्छी बात है साथ ही उन खेलो की ट्रेनिंग खिलाड़ियों को देनी होगी जो राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेले जा रहे हैं। सभी राज्य के युवा अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पदक के काबिल बनेंगे बिलासपुर में  साईवर थाना की घोषणा का उन्होंने स्वागत किया।