No icon

24hnbc

बढ़ती बेरोजगारी और सरकार करा रहे 3000 मंदिर निर्माण

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 2 मार्च 2023। देश में बढ़ती बेरोजगारी को रोजगार दिलाने के लिए उत्पादन इकाइयों की आवश्यकता है या मंदिरों की, यह प्रश्न आज इसलिए जरूरी है की आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार ने हिंदू आस्था को मजबूत करने के लिए 3000 मंदिरों के निर्माण की बात कही है। करोड़ों युवक-युवतियों के हाथों काम नहीं है हर साल लाखों की संख्या में युवा शिक्षा संस्थानों से डिग्रियां लेकर बेरोजगारी की भयावह स्थिति के बीच मिश्रा जी, शर्मा जी, बागेश्वर धाम, छतरपुर सीहोर के ठटरी लुगाई एक रुद्राक्ष या शंख से सब परेशानियां हो जाएगी खत्म की लोकलुभावन घोषणा सुनते हैं। यदि धार्मिक स्थलों के निर्माण करने से देश की अर्थव्यवस्था और तरक्की तय होती तो 1947 में जब हमारा देश स्वतंत्र हुआ तो उद्योगों की न्यू और बड़े कल कारखाने बनाने की जरूरत ही नहीं थी। सभी राज्यों में दो दो तीन तीन हजार मंदिर बना देते आस्था मजबूत हो जाती देश तरक्की कर जाता। देश के संविधान में हम भारत के लोगों ने तय किया समाज वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ेगा सरकार की नजर में सभी धर्म एक समान होंगे भेदभाव, जाति, धर्म, लिंग के आधार पर नहीं होगा पर 2014 के बाद कुछ ऐसा लग रहा है कि प्राथमिकताएं बदल गई आज सरकार आगे बढ़कर मंदिर स्थापित कर रही है सरकार बदली तो अन्य धार्मिक स्थान भी सरकार बनाने लगेगी किसी भी सरकार कि यह कैसी प्राथमिकता अस्पताल, स्कूल, बैंक, डिफेंस सब कुछ निजी क्षेत्र में और मंदिर निर्माण सरकारी क्षेत्र में क्या इसे वैज्ञानिक समाज निर्माण की दिशा में बढ़ने वाला राज्य कहा जा सकता है. .... ?