24hnbc
20 टन गुलाब बिछाकर इन्होंने बता दिया हम नहीं सुधरेंगे
- By 24hnbc --
- Saturday, 25 Feb, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 26 फरवरी 2023। अपने नेता के स्वागत में पार्टी के नेता कुछ ऐसा करते हैं कि उन्हें खबरों में सुर्खियां मिले रायपुर के महापौर को मिल भी गई उन्होंने कांग्रेस के नेता एआईसीसी के महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के स्वागत में 2 किलोमीटर तक गुलाब की पंखुड़ियां सड़क पर बिछा दी ऐसा करके उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वायनाड सांसद राहुल गांधी की उस यात्रा पर अपनी तरफ से पानी डालने में कोई कसर नहीं रखी जिसे भारत जोड़ो यात्रा के नाम से लोग जान रहे हैं। और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी जिसे अपना अचीवमेंट बताया कुछ अलग दिखाने की चाह अच्छी मेजवानी पर गुलाब बिछाकर स्वागत की आलोचना हो रही है।
आज जब आम जनता जिससे जुड़ने राहुल गांधी कई हजार किलोमीटर पैदल चलते हैं भारी बारिश में बगैर छतरी आम जनता से संवाद करते हैं। सड़क पर किसी भी आयु वर्ग किसी भी आर्थिक स्तर के व्यक्ति से बगैर लिंगभेद गले लगते हैं। उसे सब पर उस सोच पर रायपुर महापौर ने जहांपनाह स्टाइल में प्रियंका वाड्रा का स्वागत कर के दिखा दिया कि राहुल गांधी अपने एकात्मबल से कितनी भी तपस्या कर ले कांग्रेसी कार्यकर्ता ने ना सुधारने की कसम खा रखी है।


