No icon

24hnbc

अधिवेशन में स्वास्थ है बड़ी जिम्मेदारी

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 22 फरवरी 2023। रायपुर सहित पूरे प्रदेश कांग्रेस के अधिवेशन में मेजबानी कर रहा है। सबसे अहम भूमिका स्वास्थ्य समिति की है सैकड़ों मेहमान के स्वास्थ्य पर नजर और उन्हें जरूरत पड़ने पर उच्च कोटि की सेवा यही छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव और उनके टीम की तैयारी है क्योंकि उन्हीं के पास राज्य के स्वास्थ्य विभाग की कमान भी है। राजीव भवन में उन्होंने इसी संबंध में विभागीय डॉक्टरों के साथ मीटिंग भी की, बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा भी थी इसी बैठक में बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे भी थे 85 वा अधिवेशन में बिलासपुर विधायक को स्वास्थ्य समिति में विशेष भूमिका प्राप्त है और उनका बड़ा समय यहीं बीतने वाला है ।