No icon

24hnbc

कांग्रेस के अधिवेशन में फिर लिया जाएगा पंडित नेहरू का नाम पर हमारे शहर में रहते हैं अंधेरे में

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 22 फरवरी 2023। 24 तारीख से प्रदेश की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85 वा राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो जाएगा। रायपुर बिलासपुर की दूरी महज 100 किलोमीटर है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शासन है। सहयोग से बिलासपुर नगर पालिक निगम में कांग्रेस की सत्ता है महापौर भी कांग्रेस का है विकास भवन स्मार्ट सिटी दफ्तर से बिलासपुर नेहरू चौक चंद कदमों के फैसले पर है पर इसके कर्णधारों को स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा का अंधेरा दिखाई नहीं देता...... इतना ही नहीं इस चौराहे से 5 मिनट की पैदल दूरी पर देवकीनंदन दीक्षित चौक भी है इनका योगदान निगम के अस्तित्व में इतना महत्व रखता है कि इन्होंने अपनी पूरी अचल संपत्ति नगर पालिक निगम बिलासपुर को दान दे दी थी इस तरह एक चौक देश के प्रथम प्रधानमंत्री के नाम पर है, और दूसरा अपनी संपत्ति निगम को दान देने वाले दीक्षित जी के नाम पर है दोनों चौराहों का रखरखाव यह जाहिर करता है कि शहर के प्रशासनिक अधिकारियों को केवल अपने वेतन से लगाव है शहर की संस्कृति, विरासत, सभ्यता से उनका कोई लेना देना नहीं है। बताया जाता है दोनों चौराहे जोन क्रमांक 3 में आते हैं जो कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत है और इस संदर्भ में बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव जी ने कहा कि कहीं और की बात हो तो मैं जवाब दे सकता हूं पर जॉन क्रमांक 3 मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है वहां तो केवल आयुक्त की ही सुनी जाती है जनप्रतिनिधियों का वहां पर कोई मोल नहीं है।