No icon

24hnbc

आप पार्टी के नेताओं की राजनीति नहीं रुकी सद्भावना में

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 7 फरवरी 2023। विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं है चुनाव लड़ने को इच्छुक नेताओं के बीच अपने ही राजनीतिक दल के भीतर रोज शह और मात का खेल चल रहा है। शहर का कोई भी कार्यक्रम चाहे वह पत्रकारों का हो, खेल का हो या स्वास्थ्य का हो संदेश निकलते ही रहते हैं। रविवार के दिन ऐसा ही एक संदेश सद्भावना से निकला आप पार्टी के अल्पसंख्यक वर्ग से आने वाले नेता जो उद्योगपति भी हैं, को उन्हीं की पार्टी की महिला नेत्री ने पछाड़ दिया। एक राजनीतिक दल का प्रवक्ता इन दोनों पर भारी पड़ गया और दिल्ली, पंजाब पर शासन करने वाली पार्टी की प्रवक्ता बिलासपुर में महिलाओं के अधिकार आंदोलन की फायर ब्रांड नेता को याद ही नहीं किया गया इन सबसे ज्यादा होशियार निकले स्थानीय विधायक मंच पर सम्मान भी पाया समय भी दिया और चुप भी रहे वे जानते हैं कि राजनीति के प्रारंभ में पत्रकारों का साथ कितना जरूरी होता है, बाद में उनको याद रखना भी उतना जरूरी होता है। अन्यथा असंतुष्ट खबरची तो रोज बढ़ रहे हैं।