24hnbc
फरवरी में हो सकता है छत्तीसगढ़ में तोड़फोड़
- By 24hnbc --
- Sunday, 15 Jan, 2023
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 16 जनवरी 2023। छत्तीसगढ़ में 2023 का विधानसभा चुनाव ओबीसी और एससी फैक्टर पर लड़ा जाएगा। कांग्रेस ने अपना राजनीतिक पत्ता चल दिया है। भाजपा का असली चेहरा दलित विरोधी है, इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता और छत्तीसगढ़ में उसके पास ना तो एससी चेहरा है न ही एसटी ऐसे में केवल ओबीसी की राजनीति के भरोसे क्या सत्ता पाई जा सकती हैं। छत्तीसगढ़ में अभी तक लोकसभा की सीट थोक के भाव भाजपा को मिलती है पर भाजपा की असली इच्छा तो राज्य की विधानसभा पर कब्जा करने की है। क्योंकि छत्तीसगढ़ की सरजमीन पर ऐसा बहुत कुछ है जिसे उद्योगपतियों को देखकर भाजपा अपना उल्लू सीधा कर सकती है पर अभी सवाल वह नहीं है सवाल है फरवरी माह में छत्तीसगढ़ में होने वाला कांग्रेस का तीन दिवसीय शिविर हम इस शिविर की चर्चा 1 महीने पूर्व इसलिए कर रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपनी लकीर को और लंबा खींचने के लिए निश्चित ही फरवरी माह में कुछ बड़ा करेंगे। बड़ा का अर्थ बीजेपी को झटका देना भी हो सकता है और यह झटका छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस और एनसीपी, आपके लिए भी हो सकता है। भाजपा से कांग्रेश आ सकने वाले कुछ नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और उन्हें फरवरी तक का इंतजार करने कहा गया है। आप के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिसे लाने से कांग्रेस को कोई बड़ा लाभ हो पर ऐसा चेहरा एनसीपी के पास है ऐसे में यह देखने लायक होगा कि भूपेश बघेल अपनी पार्टी के मित्र सहयोगी एनसीपी में तोड़फोड़ करेंगे या चुनाव का इंतजार करेंगे ऐसे में भाजपा से किसी आदिवासी नेता को तोड़कर कांग्रेसमें ले आना लाभप्रद होगा, और ऐसा करके रमन सिंह और सरोज पांडे से राजनैतिक बदला भी पूरा हो जाएगा यह चोट भूपेश बघेल को तब लगी थी जब भाजपा ने कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामदयाल उईके को भाजपा प्रवेश कराया था हालाकी बदला पार्ट 1 तानाखार से भाजपा का उम्मीदवार उईके चुनाव हारा था पर आदिवासी नेता या एक एससी नेता भाजपा से कांग्रेस आ जाए तो भूपेश को राजनीतिक बढ़त हासिल होगी। और छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर का अति आत्मविश्वास डगमगाएगा इस संदर्भ में जब राजनीतिक दलों के नेताओं से बात की गई तो सब ने अपना अपना घर मजबूत बताया।


