No icon

नारायणपुर की आग, बैठक कोरबा में

भाजपा कार्यकर्ताओं को कौन सा गुरु मंत्र देंगे शाह

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 5 जनवरी 2023। पूरा छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के परंपरागत एवं नए फार्मूले के कारण धीरे-धीरे अशांति की ओर बढ़ रहा है। हिंदी पट्टी की अखबार सोचने का समझने का और विश्लेषण करने का काम ही नहीं करते, इसका कारण प्रतिभा की कमी नहीं इसका अपना धंधा है। जो इन्हें दरबारी मीडिया बनाता है अंग्रेजी के लीडिंग अखबार इकोनॉमिक्स टाइम्स के नागपुर संस्करण में केंद्र के गृह मंत्री अमित शाह ने कोरबा दौरे को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट प्रकाशित की है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से एजेंडे का विस्तार से जिक्र है। रिपोर्ट बताती है कि भाजपा के बड़े नेता अपने कार्यकर्ताओं को एक विशेष प्लान के लिए माइंड सेटअप करा रहे हैं। इस एजेंडे के 2 जनवरी को नारायणपुर में हुई एंटी क्रिश्चियन रैली के संदर्भ में देखें यह उत्पाद अचानक हुई घटना नहीं थी इसकी बिसात सितंबर - अक्टूबर 2022 में ही बीत गई थी। छत्तीसगढ़ में ईसाई आदिवासी और आदिवासी वर्षों से साथ रह रहे हैं। 1890 में बस्तर में पहला चर्च बना आज 130 साल से ज्यादा हो गया है पर जो कुछ 2 जनवरी 2023 को हुआ वैसा पहले कभी नहीं हुआ। कहानी पेचीदा नहीं है इसके दो पात्र हैं दोनों पात्र एक ही खेल खेल रहे हैं अंतर सिर्फ इतना है एक खुलकर खेल रहा है एक छुपकर खेल रहा है। दूरदराज के इलाकों में हिंसा की घटनाएं जब ज्यादा होने लगी तो ईसाई आदिवासी यूनाइटेड भी होने लगे। 18 दिसंबर की रिपोर्टेड घटना है जब 200 से अधिक ईसाई आदिवासी को उनके 2 दर्जन से अधिक गांव से निकाल दिया गया वे पैदल चल कर जिला मुख्यालय पहुंचे पर कोई प्रभाव कारी कार्यवाही नहीं हुई आदिवासी और ईसाई आदिवासी के विवाद का लाभ राइट विंग जिसे भाजपा का सपोर्ट प्राप्त है ने उठाना शुरू किया राइट विंग ने ही 2012 से जनजाति गौरव मंच की शुरुआत की जिसका स्लोगन है आदिवासी हिंदू होते हैं यह मुहिम भाजपा की तीसरी कार्यकाल में चल रही थी। 
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हिंदुत्व की काट के रूप में राम वन गमन पथ कौशल्य जी का मंदिर को ना केवल आगे बढ़ाया बल्कि उसे छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन स्वरूप भी घोषित कर दिया। इतना ही नहीं एक से अधिक बार आरएसएस के बड़े नेताओं को घेरने की नियत से अपने सहयोगियों को न्योता देने भी भेज दिया। बस इसी मूवमेंट के बीच राइट विंग को गोल मारने के लिए गेंद मिल गई नारायणपुर में भाजपा का नया जिला अध्यक्ष रूपसाय सलाम और राइट विंग के बीच नया मूव बना और रैली का नेतृत्व करते हुए सलाम ने ताबड़तोड़ गोल पर गोली मारे। गांव में इन दिनों साफ कहा जाता है अगर आप आदिवासी ईसाई हमारे गांव के रीति रिवाज के अनुसार रहेंगे तो हमारे समाज के आदिवासी हो अन्यथा नहीं. ....। कांग्रेस किसी भी वर्ग को नाराज करना नहीं चाहती बस्तर में पूर्व से ही सिलेगेर आंदोलन से उसे नुकसान हो रहा है। भूपेश बघेल ग्रामीणों को खुश करने कैश योजनाएं चला रहे हैं। वे कैश योजनाओं से ईसाई आदिवासी और आदिवासी दोनों को संतुष्ट करना चाहते हैं इसलिए प्रशासन सीधी कार्यवाही से बचता है। 
कोरबा शहरी क्षेत्र के तुरंत बाद धुर आदिवासी क्षेत्र है। और केंद्रीय गृह मंत्री यूं ही यहां नहीं आ रहे हैं उनके दो एजेंडे साफ हैं छत्तीसगढ़ में 2023 में भाजपा की सरकार और उसी के दम पर छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में पूरी लोकसभा सीट ध्यान रखें छत्तीसगढ़ की बड़ी सीमा कोरबा, अमरकंटक, उत्तर प्रदेश से जुड़ती है और इस क्षेत्र का रोजी रोटी का संबंध भी है।