No icon

24hnbc

ओम माथुर का दंभ भरा बयान, छत्तीसगढ़ में बदल सकते हैं समीकरण

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 30 दिसंबर 2022। राजस्थान में भाजपा के बड़े नेता ओम माथुर जो छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रभारी भी हैं ने एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद अनुशासित समझी जाने वाली भाजपा में बवाल मचा है। ओम माथुर ने कहा मैं जहां खुटा गाड देता हूं उसे नरेंद्र मोदी भी नहीं हिला सकते। वे इतने पर भी नहीं रुके उन्होंने विधानसभा टिकट के दावेदारों के संबंध में भी घोषणा की, हालांकि ओम माथुर ने यह बयान राजस्थान में दिया है पर इसकी धमक छत्तीसगढ़ तक आ रही है ऐसा माना जा रहा है कि जब भाजपा को 2023 के सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ में एक-एक सीट पर लड़ाई लड़ना कठिन होने वाला है तब ऐसा तानाशाही बयान देने वाला नेता प्रदेश का प्रभारी कैसे रह सकता है। छत्तीसगढ़ में तो भाजपा के मात्र 14 विधायक हैं उनमें से भी आधा दर्जन से ज्यादा का टिकट कटना तय है ऐसा नहीं है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा में खेमे बाजी नहीं है तब जो मैं तय कर दूंगा वही फाइनल होगा ऐसा सोच कैसे चल सकता है। ओम माथुर को इस बात का गुमान हो गया लगता है कि वे केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य हैं। पर वे यह भूल गए लगते हैं कि इस समिति में उन्हें किसी ने तो पहुंचाया होगा यदि पहुंचाने वाली शक्ति ही रूठ गई तो खुटा हिलना वक्त की बात है। 
हिमाचल प्रदेश की हार के बाद पार्टी में तो उच्च स्तर पर तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बदलने पर भी चर्चा होने की खबरें हैं यदि ऐसा हो गया तो उस बदलाव के जद में छत्तीसगढ़ के समीकरण भी बदल जाएंगे। भाजपा में अनहोनी से कौन इनकार कर सकता है सबको पता है कि छत्तीसगढ़ की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की विदाई कैसे हो गई थी। किस कार्यकर्ता ने सोचा था, किस नेता ने ऐसी उम्मीद की थी कि चलती हुई मीटिंग के बीच में नए प्रभारी का आदेश आ जाएगा वैसे भी भारतीय जनता पार्टी में इन दिनों छत्तीसगढ़ में कुछ पार्टी प्लेयर आगे बढ़ बढ़ कर जिस तरह खेल रहे हैं आलाकमान कुछ को रेस्ट देने की नीति पर विचार कर सकता है।