24hnbc
पैर फैक्चर से महापौर विधायक के बीच की कटुता क्या होगी कम. ....?
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 29 दिसंबर 2022। कल तक जो महापौर शहर विधायक को पसंद ही नहीं करते थे अब उसी पैर टूटे हुए विधायक के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को पार्षद का चुनाव जिताने के लिए गली गली घूमते नजर आएंगे। ऐसे दो निर्वाचित जनप्रतिनिधि जिनके बीच की खटास किसी से छिपी नहीं है उन्हें एक साथ कुदुदंड चुनाव की जिम्मेदारी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने दे दी, इसे राजनीति कहे या दोनों के बीच सफेद झंडा जो शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने भहरवा दिया है। खबर ऐसी है कि बिलासपुर शहर विधायक कुछ दिन पूर्व भारत जोड़ो यात्रा में इंदौर गए थे जहां से अपने पैर में फैक्चर कर लाए हैं । कहते हैं कि डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी थी पर वो नेता क्या जो सलाह मान ले। जनता जनार्दन दी कोई चीज है जनसेवक तो तभी कहलाएंगे जब जनता के बीच रहेंगे अतः परिहार्य है जनता के बीच रहना भले ही व्हीलचेयर पर हो, हाथ में गुटान लेकर चले पर जनता जनार्दन के बीच रहना है कुछ लोग विधायक के पैर फैक्चर होने की फोटो का तुलनात्मक विवरण पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के पैर टूटने से कर रहे हैं। उन्होंने भी व्हीलचेयर पर खूब प्रचार किया था। यहां विधानसभा चुनाव दूर है अन्यथा टिकट के साथ जीत भी पक्की हो जाती हो सकता है कि बड़ा प्रमोशन भी मिलता सीएम तक के सफर के लिए जनता जनार्दन तो शुभकामना ही दे सकती है।


