24hnbc
कांग्रेस नेता त्रिलोक ने खींची लंबी लकीर, अन्य नेता क्या यही हिम्मत दिखा पाएंगे
- By 24hnbc --
- Tuesday, 27 Dec, 2022
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर, 27 दिसंबर 2022। बिलासपुर जिले के जुझारू कांग्रेसी नेता त्रिलोक श्रीवास ने संगठनात्मक पदों पर बैठे हुए ऐसे नेताओं को फिर से आईना दिखाया जो विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा तो रखते हैं पद पद की लालच में फसकर पार्टी में संगठनात्मक पद को बिना छोड़े टिकट की रेस में रहना चाहते हैं।
अभी हाल ही में त्रिलोक श्रीवास को पार्टी में अहम जिम्मेदारी मिली 12 घंटे के भीतर ही वह जिम्मेदारी वापस भी हो गई किसी ने कहा तो स्वयं त्रिलोक श्रीवास ने बताया की हाल ही में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है जो पदाधिकारी प्रदेश में विधानसभा चुनाव की टिकट चाहते हैं वह संगठनात्मक जिम्मेदारी छोड़ दें अतः वे पद नहीं लेना चाहते और बेलतरा विधानसभा से कांग्रेस की टिकट के स्वाभाविक दावेदार हैं। ऐसे में एक बार फिर से यह बात उठ गई है कि संगठन के बड़े पद पर बैठा हुआ नेता विधानसभा टिकट कैसे मांगेगा। बिलासपुर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगर पालिक निगम बिलासपुर में पार्षद भी है इसी कारण एमआईसी सदस्य है और हमेशा सुनने में आता है कि बेलतरा से वे विधानसभा चुनाव लड़ना भी चाहते हैं। यही स्थिति मस्तूरी क्षेत्र के कांग्रेसी नेता डॉक्टर जायसी की है वह पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर हैं और मस्तूरी क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदार बताए जाते हैं। बिल्हा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष भी टिकट की दावेदार है। और इस संगठन के पद पर भी हैं यही स्थिति कोटा ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सूर्य कोटा विधानसभा सीट टिकट का दावा करते हैं और संगठन के पद पर भी हैं ऐसे में पार्टी से एक अहम जिम्मेदारी मिलने के बाद विधानसभा टिकट के लिए उसे छोड़ने की जो हिम्मत त्रिलोक श्रीवास ने दिखाई है क्या वैसी हिम्मत अन्य नेता दिखाएंगे. ...।
जहां एक बात और बताना जरूरी है कि बिलासपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद प्रमोद नायक के पास था उन्हें जैसे ही सहकारी बैंक का अध्यक्ष बनाया गया शहर अध्यक्ष पद से विदाई भी हो गई पर यही फॉर्मूला आगे न चला तो क्या मान लिया जाए कि कांग्रेस में नियम व्यक्ति का चेहरा देखकर तय होता है।


